दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई
कानपुर ।थाना जाजमऊ की रहने वाली पीड़ित महिला ने अपने पति सास ससुर नन्द नंदोई पर दहेज में चारपहिया वाहन (कार) न मिलने पर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है
पीड़िता ने भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरे मां बाप ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया पति को मोटर भी दिया परंतु दहेज में कार की मांग को लेकर पति दानिश सगीर ससुर सगीर अहमद उर्फ मुन्ना सास ताहिरा खातून नन्द उमैरा मोहशीन नंदोई जावेद जो कि मेरी ससुराल 36/8अजीतगंज कॉलोनी में रहता है आए दिन उपरोक्त लोग बात बात पर मारपीट करते हैं और गला दबाकर जान से मार डालने का प्रयास करने का आरोप लगाया है
दिनांक 16 जून 26 को शाम 5:00 बजे पति ससुर सास नंद ने पूछा की कब तक तुम्हारे घर वाले कार दे रहे हैं पीड़िता ने कहा कि मेरे घर वाले कार नहीं दिला पाएंगे इसी बात पर मारपीट कर घर से भगा दिया पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग है
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट


