BB ओरिजिनलबिंदास बोल खासराजस्थानहनुमानगढ़

घग्घर नदी में बढ़ती पानी की आवक पर राजस्थान सरकार गंभीर

हनुमानगढ़, 6 सितम्बर 2025।
राजस्थान सरकार ने इस मानसून में घग्घर नदी में बढ़ती पानी की आवक को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री सुमित गोदारा ने शनिवार को हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी के तटबंधों और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

मंत्री ने अधिकारियों को 24 घंटे मॉनिटरिंग और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और पशुधन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में आमजन को अनहोनी का शिकार न होना पड़े।

तैयारियां और राहत कार्य:

12 संवेदनशील गांवों का ड्रोन सर्वे तय किया गया।

एनडीआरएफ की 50, एसडीआरएफ की 15 और सिविल डिफेंस की 30 जवानों की टीम तैनात।

मक्कासर और पीलीबंगा क्षेत्र से अब तक 125 से अधिक लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया।

राहत शिविरों में स्वास्थ्य, पशुओं के लिए चारा और मेडिकल व्यवस्था की प्राथमिकता पर समीक्षा की गई।

घग्घर नदी पर बने ओटू हैड से अब तक 27,300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

समीक्षा बैठक में ‘गिव अप’ अभियान की प्रगति पर भी चर्चा हुई और सम्पन्न परिवारों को सूची से हटाने के निर्देश दिए गए।

मंत्री गोदारा ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और घग्घर नदी क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर पुख्ता तैयारियां कर ली गई हैं।

✍️ बिंदास बोल न्यूज़ के लिए सुखवन्त सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp