BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

कानपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन नगर निगम, विकास प्राधिकरण, जलकल विभाग के तत्वाधान में 13 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर माननीया महापौर व नगर आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन करके आउट सोर्सिंग, अचयनित संविदा, संविदा कर्मचारियों स्थायी / परमानेन्ट किये जाने, जब तक स्थायी / परमानेन्ट नहीं होते तब तक अचयनित, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को संविदा कर्मचारियों के भाँति 25000/- वेतन देने, आउट सोर्सिंग, संविदा अचयनित, संविदा कर्मचारियों के मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को नौकरी दिये जाय, समस्त कर्मचारोिं को 5 तारीख तक वेतन वितरण करने, महिला सफाई कर्मचारी की डियूटी पर शिथिलता बर्तने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्त तिथि के दिन ही सम्पूर्ण भुगतान दिये जाने, ए०सी०पी० पात्र कर्मचारियों को शीघ्र ही भुगतान करने, आदि की मांग की।ज्ञापन को लेते हुये अपर नगर आयुक्त ने यह अश्वासन दिया कि स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु यूनियन के प्रतिनिधि से वार्ताकर समस्याओं का समाणान कराने में तथा शासन स्तर से सम्बन्धित है उसको मैं अपनी प्रबल संस्तुति लगा कर शासन को भेज दूँगा।किशन लाल सुदर्शन, जितेन्द्र सिंह, धीरज बाल्मीकि, उस्मान अली, राम प्रकाश, सुरेश गहरवार, विमल भारती, छोटा पप्पू, सुजीत कुमार, विजय आनन्द हठी, अनिल बाल्मीकि, महेन्द्र पाल, बृजमान, राम बाबू तारा चन्द्र, अनिल नायक, भगवान दीन, कुक्कू, जगदीश बक्शी. विजय रघुवंशी रेहान, रवि हठी, शिव वरन संजय वैरीशाल, आनन्द हजारिया रोमी खोटे, रत्नाकर दया, राम जी हीरो मुकेश बाल्मीकि, भाऊ राज कुमार असरेठ, प्रदीप जायसवाल जयकरन सागर राजेश जवाहर आदि उपस्थित थे।

बिंदास बोल के लिए संवाददाता अखिल शुक्ला की रिपोर्ट, ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp