काली मंदिर में हुआ विशाल कन्या भोज
कानपुर। जमुना देवी जन कल्याण समिति (रजि.) द्वारा कृष्णा काली मंदिर जरौली फेस टू मे विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सोनी ने कृष्णा काली माता जी की आरती की और देवी माता को सिंगार चढ़ाया। देवी माता जी और मंदिर के पुजारी स्वामी रामानंद महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और राष्ट्रीय सचिव डॉ आरके सिंह ने माता को चुनरी चढ़ाकर भोग लगाया। समाज सेविका शिक्षक रश्मि सोनी ने कन्याओं के पैर धोकर पैरों में महावर, टीका, चुनरी माथे पर सभी कन्याओं के बांधी गई। कन्याओं की आरती कर राष्ट्रीय महासचिव उमेश सोनी ने सभी कन्याओं को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विशाल कन्या भोज मे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजा रामपाल, पूर्व कांग्रेस सचिव विकास अवस्थी,पार्षद अर्पित यादव द्वारा कन्या भोज का शुभ आरंभ किया गया। राजा रामपाल ने कहा जमुना देवी जनकल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष सुशील सोनी हमेशा समाज में हर तपके के व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हित में कार्य करते हैं और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हैं सुबह 9:00 से 2:00 तक 400 से 500 की संख्या में कन्याओं ने पधार कर प्रसाद ग्रहण किया और अपना आशीर्वाद संस्था के समस्त पदाधिकारी को दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से- राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सोनी, राष्ट्रीय सचिव डॉ.आरके सिंह,राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव महेंद्र सिंह,राष्ट्रीय महासचिव उमेश सोनी,राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरीश कमल, राष्ट्रीय संगठन सचिव दीपक एडवोकेट,समाज सेविका शिक्षक रश्मि सोनी,सपना दुबे,अश्वनी शर्मा,अनिल शर्मा, राजेश शर्मा नीलम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे|

