BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशउन्नावउन्नाव

सभासदों का धरना प्रदर्शन शुरू

उन्नाव। शुक्लागंज नगर पालिका परिषद गंगाघाट और गोपीनाथ पुरम निवासी राहुल तिवारी के बीच गाटा संख्या 225 क मि०जुमला की जमीन को लेकर राजस्व परिषद में विवाद था। हाल ही में, 25 जून को, राजस्व परिषद ने राहुल तिवारी के पक्ष में निर्णय सुनाया, जिसके बाद उन्होंने उक्त जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।बुधवार को, पालिका ईओ और कुछ कर्मचारियों के साथ कई सभासद निर्माण रोकने के लिए मौके पर पहुँचे, लेकिन राहुल तिवारी ने मना कर दिया। इससे भड़के सभासदों ने राहुल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए नगर पालिका कार्यालय के बाहर राजधानी मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।सड़क पर जाम लगने की सूचना पर गंगाघाट कोतवाल अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुँचे और सभासदों को समझाकर जाम खुलवाया। हालांकि, वे सड़क किनारे बैठे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।शाम को नायब तहसीलदार यशवंत सिंह मौके पर पहुँचे और सभासदों को पालिका कार्यालय में बातचीत के लिए राजी किया। देर शाम तक चली वार्ता में, नायब तहसीलदार ने सभासदों से राजस्व परिषद के फैसले पर पुनर्विचार (रिवीजन) के लिए पैरवी करने और अभद्रता के मामले में शिकायत पत्र देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp