पेट्रोल डीजल चोरों का शातिर गैंग गिरफ्तार
कानपुर। बिल्हौर उत्तरीपूरा के लालपुर गांव में डीज़ल-पेट्रोल चोरी का खुलासा क्राइम ब्रांच और थाना बिल्हौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,दो टैंकर जब्त,चार आरोपी गिरफ्तार करीब 1000 लीटर तेल,700–800 लीटर डीज़ल, 100–200 लीटर पेट्रोल बरामद। शातिर गैंग पहले पनकी क्षेत्र में सक्रिय था। गैंग पकड़े जाने के बाद जगह बदलकर कर रहा था। तेल चोरी लालपुर गांव में डेढ़ महीने से चल रहा था। तेल चोरी का अवैध धंधे की पूंछताछ में बांगरमऊ व आसपास के गांवों से नेटवर्क के तार जुड़े मिले।आरोपियों से पूछताछ जारी,पुलिस कर रही पूरे नेटवर्क की जांच।

