पेट्रोल डीजल चोरों का शातिर गैंग गिरफ्तार
कानपुर । बिल्हौर उत्तरीपूरा के लालपुर गांव में डीज़ल-पेट्रोल चोरी का खुलासा , लालपुर गांव में डीज़ल-पेट्रोल चोरी का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच और थाना बिल्हौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो टैंकर जब्त,चार आरोपी गिरफ्तार करीब 1000 लीटर तेल, 700–800 लीटर डीज़ल, 100–200 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। चोरी में शामिल गैंग पहले पनकी क्षेत्र में सक्रिय था। गैंग पकड़े जाने के बाद जगह बदलकर कर तेल चोरी कर रहा था। लालपुर गांव में डेढ़ महीने से चल रहा था तेल चोरी का अवैध धंधा। पूछताछ में बांगरमऊ व आसपास के गांवों से नेटवर्क के जुड़े होने के तार मिले।आरोपियों से पूछताछ जारी,पुलिस कर रही पूरे नेटवर्क की जांच।
कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️

