BB ओरिजिनलपालीराजस्थानस्वास्थ्य

उपचार पाकर खिले दिव्यांग जनों के चेहरे

Img 20251207 wa0000


विशेष दिव्यांग जनों के लिए आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर।

10 से अधिक चिकित्सको ने दी निःशुल्क सेवाएं।

पाली। महिला सुरक्षा सहयोगी समिति, पाली एवं दिव्यांग सेवा सस्थान पाली के संयुक्त तत्वावधान मे रविवार को चिमनपुरा रोड स्थित दिव्यांग सेवा सस्थान मे दोपहर 12 से 2 बजे तक विशेष दिव्यांगजनो के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे दस से अधिक चिकित्सको ने निःशुल्क सेवाए दी।
महिला सुरक्षा सहयोगी समिति के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप पंवार एवं दिव्यांग सेवा सस्थान के संस्थापक झालाराम देवासी जोयला ने चिकित्सको को भगवान का दूसरा अवतार बताते हुए सेवा के पुनित कार्य मे सहयोग पर उनकी सराहना की। उन्होने बताया कि आश्रम मे 75 से अधिक दिव्यांगजन निवासरत है जिन्हे एक साथ चिकित्सालय ले जाना असंभव था लेकिन पाली के चिकित्सको ने नई मिसाल पेश करते हुए स्वयं आश्रम आकर उनका उपचार किया जो बेहद प्रशंसनीय कार्य है।
इन चिकित्सको ने दी सेवाए – पंवार ने बताया कि दिव्यांगजनो की सेवा के लिए आयोजित होने वाले सेवा के पूनित कार्य मे इएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव कटारिया, फिजिशियन डॉ. भरत सेजू, सर्जन, डॉ. राजेश कुमार, दंत विशेषज्ञ डॉ. विजय बॉस, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नारायणी मेघवाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सरिता परिहार, ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी डॉ. मांगीलाल चौधरी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास परिहार, डा.वीरेन्द्र चौधरी,डा.गर्विता,डा.कृष्णा देवासी ने सेवाए दी।
ये रहे मौजूद – चिकित्सा शिविर मे के.सी सेनी,नृसिंग अधिकारी राजूदास वैष्णव, सिंदरू संरपंच नरेन्द्र देवासी, जोराराम देवासी बिरामी,महिला सुरक्षा सहयोगी समिति सचिव श्रीमती अचला शर्मा, वीणा जांगिड़, कमला शर्मा,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राधेश्याम भाटी, मांगीलाल तंवर, अशोक वैष्णव,राजू देवासी आदि मौजूद रहे।

राजस्थान- पाली से राकेश कुमार लखारा की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp