1950 पर एसएमएस करके मतदाता खोज सकेंगे अपना नाम
राजस्थान,पाली। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद जो मतदाता अपनी स्थिति को लेकर अनिश्चितता महसूस कर रहे है उनके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से एस एम एस सुविधा शुरू की गई जिस पर वे मैसेज के माध्यम से अपना नाम खोज सकेंगेनिर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से शुरू की गई इस व्यवस्था के कोई भी मतदाता सामान्य मोबाइल के जरिए अपने नाम की स्थिति जान सकता है। उन्होंने बताया कि मतदाता को अपने मोबाइल से 1950 पर एस एम एस भेजना होगा।उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन क्षेत्र के कई नए मतदान केंद्र बनाए गए है जिसमें मतदाता क्रमांक ओर मतदान केंद्र में परिवर्तन हुआ है।एस एम एस सेवा में मतदाता सरल त्वरित और सुलभ रूप से प्रारूप मतदाता सूची में अपनी स्थिति जान पाएंगे।यह पहल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैऐसे करे मैसेज – निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राणावत ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मतदाता की अपने मोबाइल से इनबॉक्स में इसीआई फिर स्पेस देकर अपना ईपिक नंबर डालना होगा फिर उसे 1950 पर सेंड करना होगा।इसके बाद मतदाता को मोबाइल पर उसकी संपूर्ण जानकारी एस एम एस के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। राकेश कुमार लखारा,पाली, राजस्थान की रिपोर्ट ✍️


