आरपीएफ ने 25 साल पुराना फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

कानपुर।रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने के 25 वर्ष पुराने मामले में संलिप्त आरोपी रामू यादव निवासी गंगाघाट, उन्नाव जो कि माननीय न्यायालय की कार्यवाही से बचने के लिये अपना उपरोक्त पता बदलकर तथा अपनी पहचान को छिपाकर अन्य स्थान पर रह रहा था, जिसके कारण मामलें में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। वारण्ट की तामिली में प्रभारी निरीक्षक, रे0सु0ब0 कानपुर सेंट्रल श्री एस.एन. पाटीदार के नेतृत्व में स0उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारा सुरागरसी-पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र तैयार कर काफी प्रयासो के बाद दिनांक 03.01.2026 को उक्त अभियुक्त को चम्पापुरवा, तेजीपुरवा, शुक्लागंज, उन्नाव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

