अपर निदेशक लखनऊ की मंडलीय टीम का औचक निरीक्षण
उन्नाव। शुक्लागंज पीएचसी में अपर निदेशक लखनऊ की मंडलीय टीम ने औचक निरीक्षण किया।टीम ने आरोग्य स्वास्थ्य मेले को देखा। निरीक्षण में पीएचसी प्रभारी डा. राजेश चंद्रा के साथ मेडिकल स्टाफ के चार लोग अनुपस्थित रहे। टीम में मंडल सामुदायिक प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव, डिविजनल डाटा कंसल्टेंट राहत हुसैन आए थे उन्होंने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट अपर निदेशक लखनऊ को दी जाएगी। टीम का उद्देश्य स्वास्थ्य व चिकित्सा संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था को देखना था।

