आरपीएफ कानपुर सेंट्रल द्वारा गैर जमानतीय वारंट के तहत आरोपी को किया गिरफ्तार

कानपुर।रेलवे फाटक तोड़ने के मामले में लगभग 04 वर्ष पुराने मुक़दमे में संलिप्त आरोपी विनय कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम कुंदेरामपुरा, थाना-चांदपुर, जिला-फतेहपुर जो कि माननीय न्यायालय की कार्यवाही से बचने के लिये अपना उपरोक्त पता बदलकर तथा अपनी पहचान को छिपाकर अन्य स्थान पर रह रहा था, जिसके कारण मामलें में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु स्थाई गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। वारण्ट की तामिली में प्रभारी निरीक्षक, रे0सु0ब0 कानपुर सेंट्रल श्री एस.एन. पाटीदार के नेतृत्व में स0उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारा सुरागरसी-पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र तैयार कर काफी प्रयासो के बाद दिनांक 01.02.2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

