ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने बुजुर्ग यात्री को परिजनों से मिलाया

कानपुर। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने सराहनीय मानवीय कार्य करते हुए एक बिछड़े बुजुर्ग यात्री को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन. कोलान्ची के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा की सतत मॉनिटरिंग में की गई। पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल टीम ने यह सफलता हासिल की।दिनांक 01 फरवरी 2026 को ऑपरेशन मुस्कान तथा माघ मेला के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम द्वारा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर एवं यात्री प्रतीक्षालय में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1/10 पर एक बुजुर्ग व्यक्ति अकेले और असहाय अवस्था में घूमते मिले।पूछताछ करने पर बुजुर्ग ने बताया कि वे माघ मेला प्रयागराज जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन भीड़ में परिवार से बिछड़ गए। उन्हें तत्काल थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल लाकर सुरक्षित बैठाया गया, भोजन-पानी की व्यवस्था कर आश्वस्त किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम श्रीकृष्ण यादव, पुत्र स्वर्गीय राजाराम, निवासी पुरवा सिकन्दरपुर, थाना मानपुर, जिला सीतापुर (उ.प्र.), उम्र लगभग 70 वर्ष बताया।जीआरपी द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनके पुत्र अनिल कुमार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे, जहां विधिक प्रक्रिया पूरी कर बुजुर्ग को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिवार के लोगों ने जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस के इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
—👮♂️ बरामदगी करने वाली पुलिस टीमओम नारायण सिंह – प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल
विनोद कुमार यादव – उपनिरीक्षक,मोहित कुमार – उपनिरीक्षक,मुकुंद लाल – उपनिरीक्षक,हेड कांस्टेबल शिव सिंह,हेड कांस्टेबल हरिपाल यादव,हेड कांस्टेबल बैश खान,हेड कांस्टेबल सुहैल खान,हेड कांस्टेबल रमेश सोनकर,कांस्टेबल सत्येंद्र सिंहकांस्टेबल दीपक यादव,कांस्टेबल बलवंत चौधरी
✍️—जीआरपी द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन मुस्कान एक बार फिर जरूरतमंद की मदद कर अपनी संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत कर गया।


