BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दृष्टिगत सीएसए स्थित हेलीपैड का पुलिस आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण

Img 20260305 wa0012

कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) परिसर स्थित हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा हेलीपैड परिसर, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पॉइंट, सुरक्षा घेरा तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने, यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।साथ ही कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ते की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना, स्टॉफ ऑफिसर, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp