यात्रा के दौरान गुमशुदा महिला एंव दो बच्चो की सकुशल बरामदगी
यात्रा के दौरान गुमशुदा महिला एंव दो बच्चो की सकुशल बरामदगी
कानपुर। थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रलअपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन कोलान्ची के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग एवं निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा व्यक्ति/ बच्चों, महिलाओ की सकुशल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 05.03.2026 को यात्री राजू पुत्र माधव राज मौर्य निवासी ग्राम बैकुन्ठा चिलवरिया थाना कोतवाली देहात जिला बहराईच ने थाना उपस्थित आकर सूचना दी कि उनकी माता निर्मला (काल्पनिक) उम्र 55 वर्ष, एवं छोटी बहने खुशबू (काल्पनिक) (उम्र 05 वर्ष) व दृष्टिहीन नीतू (काल्पनिक) (उम्र 03 वर्ष) खजुराहो से कानपुर सेन्ट्रल तक के लिए मेमू ट्रेन से यात्रा के दौरान गुम हो गए काफी खोजबीन किया किन्तु नही मिल रहे है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 अभिषेक शुक्ला व क्यूआरटी तथा प्लेटफार्म पर लगे कर्मचारी गण को सीसीटीवी फुटेज देखने व गहनता से तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया पर खोजबीन करते हुए आउटर क्षेत्र सीपीसी कालोनी की तरफ एक महिला दो बच्चे के साथ परेशानी हालत में घूमते हुए दिखाई दिए। जिसको थाना कार्यालय पर लिवाकर यात्री राजू (पुत्र) व परिजनो से मिलवाया गया, माता निर्मला एवं छोटी बहने खुशबू व दृष्टिहीन नीतू को सुरक्षित पाकर काफी खुश हुए। यात्री राजू व परिजनो द्वारा थाना जीआरपी पुलिस कानपुर सेन्ट्रल की इस सराहनीय कार्य के लिये भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।बरामदगी करने वाले वाली टीम1. ओमनारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।2. व030 नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 अभिषेक शुक्ला, उ0नि0 मोहित कुमार थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।3. हे0का0 शिव सिंह, हे0का0 प्रमोद कुमार यादव, हे0का0 रमेश सोनकर, हे0का0 हरिपाल यादव, म०हे0का0 विपिन यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।4. का0 सत्येन्द्र सिंह, का० शिवेन्द्र कुमार, का0 बलवन्त चौधरी, का0 अमित कुमार का0 अर्जेश यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।



