लव जिहाद” के विरूद्ध होगा विशाल महापंचायत का आयोजन

कानपुर। पिछले कई वर्षों में यह देखने में आ रहा है कि हमारी हिन्दू बहन बेटियों को सुनियोजित साजिश करके छद्म रूप, नाम, वेश भूषा धारण कर अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर तथा भ्रामक जानकारी देकर विधर्मियों द्वारा *अंतर* धार्मिक विवाह, *धर्मान्तरण* कराने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप हमारी हिन्दू बहन बेटियो को अपने जाल में फंसाकर उनका शारीरिक मानसिक शोषण किया जा रहा है परन्तु जब तक विधर्मियो की असलियत हमारी बहन बेटी/पीडित्ताओं को होती है तब तक बहुत देर हो जाने के कारण उन लोगो द्वारा पीड़िताओं को अनावश्यक नरकीय जीवन जीने को मजबूर कर दिया जाता है। अपनी हिन्दू बहन, बेटी, बहनों की अस्मिता की रक्षा हेतु-एक जागरूकता अभियान “हिन्दू बेटी बचाओ संघर्ष समिति” कानपुर महानगर द्वारा एक महापंचायत जिसका शीर्षक “एक युद्ध लव जिहाद के विरूद्ध” एक आयोजन दिनांक 18 अप्रैल 2026 दिन शनिवार समय 10:30 बजे सुबह को जी०एन०के० कालेज, सिविल लांइस, बंडा चौराहा, कानपुर नगर पर होने जा रहा है। महापंचायत का उद्देश्य हिन्दू रामाज को जागरूक करना बेटियों, बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना’ तथा ‘लव जिहाद” जैसे सुनियोजित षडयंत्र से जागरूकता फैलाकर देश को एक गम्भीर खतरे से बचाना भी है। यह मात्र एक दो घटनाओं के रूप में नही बल्कि कैंसर की तरह हमारे समाज में फैल रही बीमारी को रोककर खत्म करना है। एक युद्ध लव जिहाद के विरूद्ध यह लडाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि धोखे फरेब और शोषण के खिलाफ है। एकत्रिकरण में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, विभिन्न सानाजिक संगठन और धर्मगुरू आदि लोगो से उपस्थित होकर इस लडाई/जागरूकता अभियान में उपस्थित होकर इस अत्यन्त संवेदनशील व गम्भीर मुददे पर ठोस रणनीती बनाकर समाज मे जागरूकता फैलाने की अपील यह समिति करती है। जनता के साथ जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा। जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट तथा थानों में स्पेशल सेल बनाने की मांग प्रमुख हैं। जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बहन नीतू सिंह,पीयुष रंजन सनातनी,के साथ डा यू एस सिंह, कुशल पाल सिंह,रति दिक्षित, अधिवक्ता धर्मेंद्र वर्मा, मयंक त्रिपाठी, रोबिन सिंह, टिंकू बाल्मिक,डा रमेश चंद्र, सार्थक दूबे,अमित प्रजापति उपस्थित रहे।


