लखनऊ बिग ब्रेकिंग: राजधानी में पोस्टर वार तेज़, सपा नेता ने भाजपा को घेरा
लखनऊ।राजधानी लखनऊ में राजनीतिक हलकों में पोस्टर वार तेज़ हो गया है। अलग-अलग दलों के नेता अब एक-दूसरे पर तंज कसने और जवाब देने के लिए पोस्टर को हथियार बना रहे हैं।
इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता मो. इख़लाक़ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए राजधानी में बड़े पैमाने पर पोस्टर लगाए हैं।
पोस्टर में भाजपा पर सीधा हमलापोस्टर में लिखा गया है –“कभी टोपी, कभी गंगाजल, कभी चालान का बहाना!!
इनकी सियासत बस झूठ का फसाना!!”“किसान खाद के लिए है परेशान, छात्र सड़कों पर झेलें अपमान, अखिलेश हैं सिर्फ उम्मीद!!
”“बदलेंगे हर हाल और ले आयेंगे 2027 में PDA सरकार!!”
इन नारों के माध्यम से सपा नेता ने भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।
राजधानी में सियासी गर्माहट राजधानी में लगातार बढ़ रहे पोस्टर वार से राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। एक ओर भाजपा नेता इसे सपा की हताशा बता रहे हैं, वहीं सपा नेता इसे जनता की आवाज़ करार दे रहे हैं।2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजधानी की दीवारें अब सियासी जंग का मैदान बन चुकी हैं।
बिंदास बोल न्यूज़ की खास रिपोर्ट, लखनऊ

