रायबरेली के चिंता खेड़ा में साल का आखिरी चंद्रग्रहण
रायबरेली जनपद के थाना सरेनी क्षेत्र स्थित चिंता खेड़ा में 7 सितंबर 2025 को साल का आखिरी चंद्रग्रहण देखा गया। यह चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9:57 बजे शुरू हुआ और 8 सितंबर को सुबह 1:26 बजे समाप्त हुआ, कुल मिलाकर 3 घंटे 28 मिनट तक
इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में समा गया और लगभग 82 मिनट तक लाल रंग में दिखाई दिया, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। यह दुर्लभ खगोलीय घटना भारत समेत एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में देखी गई।


तमिलनाडु में यह चंद्रग्रहण सबसे पहले दिखाई दिया, इसके बाद अन्य राज्यों में भी लोग इसे देख रहे थे। रायबरेली में भी खगोल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आनंद लिया।
चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग धीरे-धीरे बदलता रहा – पहले हल्का नारंगी, फिर गहरा लाल और अंत में फिर से नारंगी रंग में नजर आया। यह दृश्य खगोल विज्ञान के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
सूतक काल की शुरुआत 7 सितंबर को दोपहर 12:58 बजे हुई थी। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
बिंदास बोल न्यूज़ की खास रिपोर्ट

