Skip to content
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र अनवरगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही सामने आई, जहाँ आठ कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में पाया गया कि एक स्थायी कर्मचारी और सात संविदा स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद थे। इस पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने तथा संविदा कार्मिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाओं का स्टॉक भी देखा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर और हर स्थिति में दवा उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देना है, और इस कार्य में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिंदास बोल न्यूज़ के लिए SK Mani की रिपोर्ट