होटल के कमरे में लटका मिला इंजीनियर का शव,परिवार बोला,ये सुसाइड नहीं, साजिश है

कानपुर के किदवई नगर स्थित अमन पैराडाइज होटल में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कांग्रेस नेता फजल हुसैन के इंजीनियर बेटे गयास हुसैन के रूप में हुई है।
कमरे का दरवाजा देर तक न खुलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खोलते ही अंदर गयास का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मोबाइल, दस्तावेज और अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने साफ कहा—ये आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या है। उनका आरोप है कि सबूतों से छेड़छाड़ की गई है और पूरे मामले को दबाने की कोशिश हो रही है।
पुलिस CCTV, होटल रजिस्टर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल “आत्महत्या” की लाइन दोहराई जा रही है। असली सच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही बताएगी।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

