सहजयोग ट्रस्ट आमजन को आत्मसाक्षात्कार तथा ध्यान सिखाएगा

कानपुर। सहजयोग ट्रस्ट विश्व के कई देशों में कार्यरत है, जिसकी एक इकाई कानपुर परिक्षेत्र 126, द्विवेदी नगर नौबस्ता में स्थित है। इसके द्वारा आमजन को आत्मसाक्षात्कार तथा ध्यान विधि समझाई जाती है। इसी क्रम में कानपुर नगर के रेस कोर्स मैदान, तौधकपुर रोड, नौबस्ता कानपुर नगर में राष्ट्रीय महाशिवरात्रि पूजा के साथ- साथ निम्नलिखित कार्यक्रमों का दिनॉक- 13.02.2026 से 15.02.2026 के मध्य होना सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम में देश- विदेश के सहजयोगी भी उपस्थित रहेंगें।कार्यक्रमों का विवरण निम्नवत है:1. दिनॉक- 13.02.2026, दिन शुक्रवार को शाम 04:00 बजे से हवन होगा तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ- साथ भजन संध्या का आयोजन होगा।2. दिनॉक- 14.02.2026, दिन शनिवार को प्रातः 09:00 बजे से मेडिकल पर एक गहन सेशन होगा साथ ही मानसिक उन्नति सहजयोग के माध्यम से किस प्रकार हो इस विषय पर विस्तार से चर्चा होगी। इस सेशन में विशेष रूप से चर्चा, पुणे (महाराष्ट्र) से आये डा. मधुर राय जी एवं डा. सन्दीप राय जी द्वारा शाम के सेशन में की जाएगी। साथ ही अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जाएँगें एवं भजन संध्या का आनन्द भी लिया जाएगा।3. दिनांक- 15 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से राष्ट्रीय महाशिवरात्रि पूजन का आयोजन किया जाएगा।इस प्रकार कार्यक्रम का समापन आध्यात्म के साथ होगा।

