BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरस्वास्थ्य

Indian Medical Association कानपुर शाखा की ‘Docs on Wheels’ कार रैली 22 फरवरी को

Oplus 0

“अंगदान महादान है, एक निर्णय कई जिंदगियां बचा सकता है” —

डॉ. अनुराग मेहरोत्राकानपुर। Indian Medical Association Kanpur Branch द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2026, रविवार को “आई.एम.ए. ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कार रैली 2026 – Docs on Wheels” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में पत्रकार वार्ता 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को सायं 3:00 बजे IMA Bhawan, परेड, कानपुर में आयोजित की गई, जिसमें रैली की विस्तृत जानकारी साझा की गई।पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, कार रैली चेयरमैन डॉ. देवाशीष देबरॉय, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, सांस्कृतिक सचिव डॉ. रेनू सिंह गहलोत, को-चेयरमैन डॉ. संजय सिंघवी, वित्त सचिव डॉ. विशाल सिंह एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. विकास श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि इस वर्ष कार रैली का मुख्य उद्देश्य “अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना” है। रैली की थीम “Donate Organs, Save Life” रखी गई है।उन्होंने कहा,> “अंगदान महादान है। एक व्यक्ति का लिया गया संकल्प कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।”कार रैली का फ्लैग ऑफ Delhi Public School, मैनावती मार्ग, कानपुर से किया जाएगा। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को अंगदान के प्रति जागरूक करेगी। इसमें चिकित्सकगण अपने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. देवाशीष देबरॉय ने बताया कि इस वर्ष रैली को अधिक आकर्षक एवं रोमांचक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। इनमें ओवरऑल विनर, प्रथम व द्वितीय उपविजेता, बेस्ट लेडी ड्राइवर, बेस्ट ऑल लेडी क्रू, बेस्ट स्लोगन, बेस्ट थीम डेकोरेटेड कार, सीनियर मोस्ट पार्टिसिपेंट, ट्रेजर हंट, क्विज सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार शामिल हैं। प्रथम 25 पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष लकी ड्रॉ भी रखा गया है।को-चेयरमैन डॉ. संजय सिंघवी ने बताया कि कार रैली की ब्रीफिंग 20 फरवरी 2026 को सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक आईएमए ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के मनोरंजन एवं खान-पान की भी व्यवस्था रहेगी।आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने कहा कि कार रैली के माध्यम से आईएमए कानपुर सामाजिक एवं अंगदान संबंधी जागरूकता बढ़ाने में निरंतर योगदान दे रहा है। उन्होंने शहरवासियों से इस सामाजिक अभियान का समर्थन करने तथा अंगदान का संकल्प लेने की अपील की।सांस्कृतिक सचिव डॉ. रेनू सिंह गहलोत ने जानकारी दी कि कार रैली का पुरस्कार वितरण समारोह रात्रि 8:00 बजे Kanpur Club में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आयोजित किया जाएगा, जहां स्टार ऑर्केस्ट्रा की मधुर धुनों पर प्रतिभागी गीत-संगीत का आनंद लेंगे।इस अवसर पर आईएमए कानपुर के वित्त सचिव डॉ. विशाल सिंह एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. विकास श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Oplus 0
oplus_0
Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp