एहसास महिला समिति ने मनाया नौवां महिला दिवस

गाजियाबाद। मोदीनगर- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एहसास महिला समिति द्वारा अपना नौवां महिला दिवस समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ दुल्हन बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ महिलाओं को समर्पित रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक वरिष्ठ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर उपस्थित सभी 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित कर उन्हें एहसास समिति के स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोदीनगर की विधायक मंजू शिवाच रहीं, जबकि पिंक बूथ गाज़ियाबाद आयुक्तालय की मोदीनगर की अधिकारी उषा मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का मंच संचालन एहसास की वरिष्ठ सदस्या सृष्टि गौर द्वारा किया गया। संस्था की सचिव तारिका माटा ने बताया कि एहसास महिला समिति का उद्देश्य महिलाओं के आत्मसम्मान को बढ़ाना और उन्हें समाज में सशक्त व सम्मानित स्थान दिलाना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता बक्शी, बिंदु आत्रेय, वनीता खन्ना, नव्या विज, युवाक्षी कालरा, पूजा शर्मा, अपराजिता सिंह, आस्था गौर आदि का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर एहसास महिला समिति की संस्थापक अनुप्रीत कौर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


