BB ओरिजिनलNews Officeवाराणसी

वाराणसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 2 घंटे में लूदा लड़ा मिला मां के आंचल में!

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में एक मां की खुशी की कहानी है, जो अपने खोए हुए बच्चे को 2 घंटे में ही वापस पा गई! अनीता देवी, जो देवरिया की रहने वाली हैं,

अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने वाराणसी आई थीं। लेकिन दोपहर 12 बजे उनका 9 साल का बेटा बलवंत कुमार खेलते-खेलते गायब हो गया।

मां की चिंता का अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन चितईपुर थाने के विवेक कुमार ने तुरंत एक्शन लिया! उन्होंने टीम बनाकर बच्चे को ढूंढना शुरू किया और मात्र 2 घंटे में गौतम नगर मोड़ के पास से बलवंत को बरामद कर लिया! मां के आंचल में बच्चे को वापस देखकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा! परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए दिल से धन्यवाद दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp