BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Img 20260313 wa0036

कानपुर। कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन के नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।मिली जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ज्योरा इलाके में रहने वाली एक युवती ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा खोला तो युवती कमरे के अंदर फंदे से लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए।इसके बाद पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp