BB ओरिजिनलNews Officeकानपुर

हापुड़ में गैस की लाइन में लगे युवक को हार्टअटैक:कानपुर में गुस्साई महिला बोली-मैं मर जाऊंगी तो मेरे बच्चों का क्या होगा।

हापुड़/कानपुर ।यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार है। मंगलवार सुबह से ही हापुड़ में गैस एजेंसी लाइन में लगे युवक को हार्टअटैक आ गया और वह जमीन पर गिर गया।

लोगों ने किसी तरह युवक CPR देने की कोशिश की। इसके बाद नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी है।वहीं कानपुर में गैस के लिए लेने पहुंचे लोगों ने कहा- ओटीपी आने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।

गैस एजेंसी पर पहुंचने पर कहा जाता है कि आपकी बुकिंग नहीं है। मुमताज ने कहा- मेरे घर में 5 बेटियां हैं। पर्ची मिलने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी वाले रोज दौड़ा रहे हैं। मुझे बीपी की बीमारी है। रोज 200 रुपए आने जाने के लग रहे हैं। हम मर जाएंगे तो मेरे बच्चों को कौन देखेगा।

बिंदास बोल संवाददाता कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp