BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

नौबस्ता क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से बढ़ा खतरा,हादसे की आशंका

कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत विराट नगर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों की लंबी कतार ने गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। लगातार बढ़ती इस अव्यवस्था के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। हैरानी की बात यह है कि ट्रक ड्राइवर वाहन खड़ा कर मौके से गायब हो जाते हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये ट्रक कहां से आ रहे हैं और इन्हें यहां खड़ा करने की अनुमति कौन दे रहा है। जिम्मेदार विभाग इस मामले में पूरी तरह बेखबर नजर आ रहा है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे को टाला जा सके।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp