गैस एजेंसी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कानपुर। नगर में घरेलू गैस आपूर्ति में लापरवाही पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। शिकायतों के आधार पर खलासी लाइन स्थित पुष्पा गैस एजेंसी पर छापेमारी की गई, जहां भारी अनियमितताएं सामने आईं।
जांच के दौरान एजेंसी का मालिक और मैनेजर मौके से गायब मिले, जबकि कर्मचारी गैस स्टॉक और वितरण से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। उपभोक्ताओं ने भी समय पर गैस न मिलने की शिकायत की।गंभीर लापरवाही और जांच में सहयोग न करने पर एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को भेज दी गई है।प्रशासन ने साफ किया है कि गैस आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता बताई गई है और शिकायतों में भी कमी आई है।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

