महाराजपुर में वन माफियाओं का आतंक

कानपुर। वन माफियाओं का आतंक ग्राम नारायणपुर सरसौल मे विकास और मुकेश नाम के दबंग महुआ का पेड़ कटवा रहे थे।
रास्ते से गुजर रहे हरीश कुमार ने देखा तो वन माफिया ने कहा तुम क्या देख रहे हो हरीश कुमार ने कहा हरे भरे पेड़ मत काटिए।
इतना सुनते ही मुकेश और विकास उर्फ़ दादी ने हरीश कुमार को जमकर पीटा और कहा अगर तुमने थाने मे खबरकी तो जान से मार दूंगा।
प्रार्थी हरीश कुमार जब थाना महाराजपुर पहुंचा वहां पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने डाट कर भगा दिया
प्रार्थी काफी भयभीत है इन दबंगों से थाना महाराजपुर में मुकेश और विकास के खिलाफ कोई भी कार्रवाई थाना महाराजपुर नहीं करना चाहता है मुकेश और विकास उर्फ दादी से ग्राम नारायणपुर के लोग काफी भयभीत है इन दबंग माफियाओं पर कब होगी कार्रवाई।
क्या महाराजपुर पुलिस हरीश कुमार के ऊपर बड़ी घटना होने का कर रही है इंतजार।

