BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशप्रदेश

माफियाओं के काले साम्राज्य पर योगी सरकार के सुशासन का बुलडोजर चल रहा:नन्दी

बिंदास बोल लखनऊ ब्यूरो डबल इंजन सरकार में आर्थिक प्रगति के महामार्ग पर निरन्तर तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश , कैटरिंग और डेकोरेशन से जुड़े व्यापारी मांगलिक अवसरों के आयोजन की धुरी हैं नन्दी आल इण्डिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के तृतीय महाधिवेशन सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में प्रदेश के टेंट, कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन से सम्बद्ध आल इण्डिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के तृतीय महाधिवेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंत्री नन्दी ने प्रदेश के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आए टेंट एवं कैटर्स व्यापारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। वहीं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए टेंट एवं कैटर्स व्यापारियों को सम्मानित किया। इस दौरान वेंडिंग एक्सपो का भ्रमण किया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आई कई मेन्युफैक्चरिंग कम्पनियां शामिल हुईं।मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश औद्योगिक, व्यापारिक एवं आर्थिक प्रगति के महामार्ग पर निरन्तर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पिछले आठ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश व्यापारियों, उद्यमियों एवं निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। डबल इंजन की हमारी सरकार में ‘‘अनुकूल परिवेश और सुरक्षित निवेश’’ की संकल्पना वास्तविकता के धरातल पर साकार हो रही है।मंत्री नन्दी ने कहा कि एक समय था जब व्यापारियों को माफियाओं की धमकियों और गुण्डों के भय के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ता था। गुण्डा टैक्स और अवैध वसूली का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। मंत्री ने कहा पिछले आठ वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने जनता के उस भरोसे और व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश-दुनिया में एक माॅडल के रूप में स्थापित हुई। माफियाओं के काले साम्राज्य पर योगी सरकार के सुशासन का बुलडोजर चल रहा है। कानून को चुनौती देने वाले कुछ माफिया दूर चले गये हैं और कुछ बहुत दूर चले गये जहाॅ से वापस लौटना असम्भव है। व्यापारी बेखौफ होकर अपने व्यापार को समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ा रहे हैं। इसी बदले हुए परिवेश का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डाॅलर इकोनाॅमी बनने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदमों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

1000072775

आज उत्तर प्रदेश को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में नई पहचान मिली है। वल्र्ड क्लास कनेक्टिविटी, अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधायें, सस्ती लाॅजिस्टिक सेवायें एवं प्रदेशव्यापी ट्रान्सपोर्टेशन ने व्यापारिक जगत को एक नई ऊॅचाई प्रदान की है। व्यापार सस्ता और सुलभ हुआ है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी-गैर सरकारी कार्यक्रम या उत्सव बिना टेंट, कैटरिंग और डेकोरेशन के पूरा नहीं हो सकता है। टेंट, कैटरिंग और डेकोरेशन से जुड़े व्यापारी एवं उद्यमी विभिन्न मांगलिक अवसरों के आयोजन की धुरी हैं।उत्तर प्रदेश की इस अभूतपूर्व आर्थिक एवं व्यापारिक समृद्धि की यात्रा में आप सभी का उल्लेखनीय योगदान है। प्रदेश की समग्र विकास यात्रा के हमारे संकल्प को आपके सहयोग से गति और मजबूती मिली है। हमारी सरकार ने समय-समय पर उत्तर प्रदेश के चैमुखी विकास का रोडमैप तय करने में संवाद के माध्यम से विभिन्न स्टेक होल्डर्स की भागीदारी सुनिश्चित की है।इस अवसर पर चेयरमैन दादू भाई पुरोहित (महाराष्ट्र), राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल (मेरठ), संयोजक दीपक मित्तल (दिल्ली), संरक्षक भूपेन्द्र सिंह (नोएडा), चेयरमैन उत्तर प्रदेश पवन तलवार (लखनऊ), अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विजय कुमार (लखनऊ), महामंत्री नवीन अग्रवाल जलाल (मेरठ), कोषाध्यक्ष राजू (लखनऊ), अध्यक्ष राजस्थान रवीन्द्र सिंह, अध्यक्ष पंजाब रणवीर सिंह, अध्यक्ष हरियाणा ओमवीर सिंह, अध्यक्ष दिल्ली ठरकेन्द्र जैन, सरंरक्षक उड़ीसा काबली भाई, अध्यक्ष उड़ीसा ठाकुर भाई, अध्यक्ष महाराष्ट्र विजय सिंह आदि गणमान्यजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp