BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

पत्रकार हामिद हुसैन को रंजिशन झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की षड्यंत्र कर रही है पुलिस

कानपुर। जनता दल सेक्युलर पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पत्रकार हामिद हुसैन को रंजिशन झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की षड्यंत्र कर रही है पुलिस**जानकारी के अनुसार मकान नंबर 132/85 A बाबू पुरवा के रहने वाले जनता दल सेक्युलर पार्टी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वर्तमान वरिष्ठ पत्रकार हामिद हुसैन ने संबंधित थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए शासन प्रशासन व श्रीमान पुलिस कमिश्नर महोदय से जान माल इज्जत की सुरक्षा की मांग की है**हामिद हुसैन का कहना है कि विगत वर्ष मेरी घर पर कुछ पुलिस के थानेदार दरोगा पुलिस कर्मियों ने जबरदस्ती तलाशी लेने के नाम पर घर में घुस आए और मारपीट गाली गलौज किया इतना ही नहीं घर में रखे नगद रुपए सोने की चेन तोड़ कर उठा ले गए तमाम प्रार्थना पत्र देने के बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा गया**पीड़ित ने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय श्रीमान सी जे एम महोदय कानपुर नगर के यहां प्रार्थना पत्र दिया जिस पर न्यायालय ने वादी गवाहों का बयान दर्ज करने के बाद श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कानपुर नगर के कार्यालय में संबंधित पी आर ओ को मूल प्रति के साथ न्यायालय में तलब किया**दिनांक 26 फरवरी 2026 को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कानपुर नगर के कार्यालय के संबंधित पी आर ओ महोदय ने माननीय न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराया**आज दिनांक 8 मार्च 2026 को अज्ञात वृद्धि धारी दरोगा पुलिसकर्मी पत्रकार हामिद हुसैन की न मौजूदगी में घर आए बिना कारण बताएं बेटी की फोटो खींची मकान की फोटो लेकर चले गए हामिद हुसैन को आशंका है कि हामिद हुसैन की मुकदमे में जो थानेदार दरोगा के खिलाफ परिवाद किया है उसी रंजिशन के चलते संबंधित पुलिस विभागीय पक्ष लेते हुए झूठे फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा देने की साजिश षड्यंत्र कर रही है हामिद हुसैन ने इस संबंध में आला अधिकारियों और शासन प्रशासन को डाक द्वारा ईमेल ट्विटर के माध्यम से पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करते हुए अपनी व अपने बेटों व परिवार वालों की जान माल इज्जत की सुरक्षा की मांग की है*

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260308 wa0031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp