गृहे – गृहे संस्कृतम् सरल संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ

कानपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा गृहे- गृहे संस्कृतम् योजनान्तर्गत 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का उद्घाटन दिनाँक- 10/04/2026 को सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती अविनाश कौर ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया एवं मुख्य अतिथि स्वरुप उनका सम्मान श्रीमती राधा पाठक ने माल्यार्पण कर किया I प्रधानाचार्या ने बच्चों को संस्कृत की महत्ता बता कर संस्कृत के ज्ञान को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया l इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षिकाए एवं शिक्षक उपस्थित थे I


