BB ओरिजिनलअपराधपुणेमहाराष्ट्र

दूल्हा बनने की ख्वाहिश में लगा 1145350 रुपए का चुना, “दूल्हा चाहिए” जैसे भ्रामक विज्ञापनों से हो रही है ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने महिला को पकड़कर 1145350 रुपए बरामद किए।

पुणे ,घटना है बीब्वेवाडी पुलिस स्टेशन पुणे की जहां पर दिनांक 18-4-2025 को शिकायतकर्ता अपने घर पर सकाऴ टूडे अखबार में एक विज्ञापन देखा, जिसमें लिखा था “दूल्हा चाहिए” और वहां दिए गए नंबर पर संपर्क किया,उन्होंने कहा कि आकांक्षा पाटिल सामने से बोल रही है और शिकायतकर्ता को ममता जोशी जो दुल्हन बनेगी उसका नंबर देकर उनसे संपर्क करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर ममता जोशी ने उसका विश्वास हासिल किया और उसने आगे बताया कि वह कुछ दिनों से कोल्हापुर गई है क्योंकि उसकी ममेरी बहन बीमार थी और वहां पर उसका खुद का भी एक्सीडेंट हो गया जिससे पैर पर चोट आई है और उपचार के लिए पैसे की मांग की जिसे वह पुणे आने पर रिटर्न दे देगी ऐसा झूठ बोलकर शिकायतकर्ता के अकाउंट से दिनांक 18-4-2025 से 1-6-2025 के बीच 1145350 रुपए ट्रांसफर करने का बोलकर और उससे अपने फोन पे मर्चेंट बैंक खाते में ट्रांसफर करवा कर शिकायतकर्ता से 1145350 रुपए की ऑनलाइन ठगी की।शिकायतकर्ता ने डिब्वेवाडी पुलिस स्टेशन पुणे में शिकायत दर्ज कराई और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (डी) के साथ-साथ धारा 318 (४) 319 (२) ३ (5), धारा 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने पंजीकृत अपराध में आरोपी महिला की तलाश करते हुए बीब्वेवाडी पुलिस स्टेशन पुणे के साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से महिला आरोपी की पहचान हर्षा राकेश डेंगले उम्र 28 वर्ष नागपुर निवासी के रूप में हुई, महिला को एक नोटिस भेज कर अपराध की जांच में उसकी उपस्थिति के बारे में सूचित किया गया और वह पुलिस स्टेशन उपस्थित हुई। पुलिस निरीक्षक (अपराध) श्री सूरज बेंद्रे ने उनके खिलाफ दर्ज अपराध की जांच की और पाया कि उसने अपराध किया है अपराध को अंजाम देने के लिए महिला द्वारा इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन जप्त किए गए साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा धोखाधड़ी से प्राप्त की गई 1145350 रुपए की राशि शिकायतकर्ता को वापस की गई महिला को आरोप पत्र के साथ 15-10-2025 को अदालत में पेश किया गया।

सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp