केस्को विभाग के दलाल वर्तमान ठेकेदार पर गंभीर आरोप

कानपुर। जनता दल सेक्युलर पार्टी के नेता ने केस्को विभाग के दलाल वर्तमान ठेकेदार पर शिकायत करने पर हत्या कर देने की धमकी का लगाया आरोप**जानकारी के अनुसार बाबू पुरवा के रहने वाले जनता दल सेक्युलर पार्टी के नगर महामंत्री इक्टेदार हुसैन रिज़वी ने कहा की बाबू पुरवा बेगम पुरवा क्षेत्र में अंडर ग्राउंड केवल पैनल बॉक्स बदलने का ठेका केस्को विभाग के दलाल वर्तमान ठेकेदार जो कि बेगम पुरवा क्षेत्र में रहता है जो भी पैनल बॉक्स लगाए जा रहे हैं उसके पाइप कोई पतले हैं कोई मोटे हैं कोई छोटे हैं सब मानक के विपरीत कार्य होने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है*
*मीडिया को दिए गए बयान में जद नेता ने कहा कि केस्को विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत मानक के विपरीत कार्य करने के संबंध में केस्को एम डी सहित आला अधिकारियों से की जा चुकी हैं शिकायत से चढ़कर बिजली ठेकेदार मेरी हत्या कर अथवा करवा देने की साजिश में लगा है।
*बगही ईदगाह मैदान में मनमानी*
*जनता दल सेक्युलर पार्टी के नेता ने बगही ईदगाह मैदान जहां पर ईद बकरा ईद की नमाज अदा होती है वहां पर अवैध रूप से ठेकेदार द्वारा बिजली के नए पुराने पोल खंभे पड़े हुए हैं जिसमें अजगर सांप का बसेरा है कुछ माह पूर्व अजगर सांप देखा गया था जिसका वीडियो भी मौजूद है नेताजी का कहना है कि छोटे-छोटे मासूम बच्चे मैदान में खेला करते हैं कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है परंतु जिम्मेदार मौन है।
राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️

