BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

खमरिया बीआरसी पर विकासखंड स्तरीय “हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन

लखीमपुर खीरी। खमरिया खंड शिक्षा अधिकारी अखिलानन्द राय की अध्यक्षता में खमरिया बीआरसी पर विकासखंड स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से पाँच बच्चों का चयन कर उनके अभिभावकों के साथ विकासखंड स्तर पर सम्मान किया गया।इस उत्सव में आंगनबाड़ी से 3 बच्चे (5–6 वर्ष आयु वर्ग) तथा कक्षा 1 एवं 2 से 2 बच्चों का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 55 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए चाय-पानी एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार शुक्ला, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शबनम एवं रुखसार, सीडीपीओ बीना सक्सेना, नोडल शिक्षक एवं एआरपी प्रतीक पंचोली, दिनेश, नरेंद्र जी, त्रिलोकी, अमित सिंह एवं अनिल कुमार कटियार की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।इसके साथ ही बीआरसी स्टाफ से अरुण कुमार (IMS), शमसुल (सहायक लेखाकार), कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शालिनी तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp