आगामी त्यौहार के दृष्टिगत बलवा ड्रिल का अभ्यास

कानपुर।आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु *पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री, एस. एम. कासिम आबिदी* के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में *बलवा ड्रिल* का अभ्यास किया गया।इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग, भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति, फॉर्मेशन ड्रिल, आंसू गैस के उपयोग, लाठीचार्ज की प्रक्रिया तथा त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अभ्यास का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूर्णतः तैयार रखना है। *बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


