Shefali Jariwala Death: 15 साल की उम्र से शेफाली जरीवाला को थी यह बीमारी, करियर पर भी पड़ा था असर, कहा था-‘नहीं पता अगले पल…’
नई दिल्ली:
Shefali Jariwala Death: एक्टर -मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर से हर कोई सदमे में है. अब एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने वायरल म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से प्रसिद्धि पाने के बाद अपने करियर के बारे में खुलकर बात की थी. इंटरव्यू में शेफाली ने खुलासा किया कि उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जिसकी वजह से वह फिल्मों में बड़े पैमाने पर काम नहीं कर पाती थीं.
उन्होंने बताया, “कांटा लगने के बाद लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं इतनी मेहनत क्यों नहीं करती। अब मैं यह कह सकती हूं कि मिर्गी के दौरे के कारण मैं बहुत अधिक काम नहीं कर पाती थी. मुझे यह नहीं पता था कि अगला दौरा कब होगा… यह प्रक्रिया 15 वर्षों तक निरंतर जारी रही। आज मैं नौ साल से यात्रा से मुक्त हूं। मैं स्वयं पर गर्वित हूं क्योंकि मैंने अपनी एंजाइटी, स्ट्रेस, डिप्रेशन को स्वाभाविक तरीके से और एक मजबूत समर्थन प्रणाली की सहायता से संभाला है।
बता दें कि बिग बॉस 13 की मशहूर कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को उनके पति और तीन अन्य लोग अस्पताल लेकर आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शेफाली को उनका गाना कांटा लगा के लिए जाना जाता है

