हत्यारे को पुलिस ने ससुराल से पकड़ा, महज 12 घंटे अमरावती पुलिस ने दिया बेहतरीन रिजल्ट!
अमरावती शहर,अपराध शाखा ने 18/10/2025 को नांदगांवपेठ पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत रहटगांव शिवार में एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला सुलझा लिया है और आरोपी को केवल 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री सदीप चव्हाण के मार्गदर्शन में, उपनिरीक्षक मनीष वाकोडे और उनकी टीम ने मृतक की पहचान हेतु लगातार जाँच की और आरोपी फारूक खान शमशेर खान उर्फ शाहरुख ब्लैक (निवासी अकबर नगर, अमरावती) को उसके ससुराल यवतमाल से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि मृतक और आरोपी के बीच शराब पीने के बाद किसी मामूली बात पर झगड़ा हुआ था और आरोपी ने हत्या कर दी। आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता

