BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

दबंगों का आतंक : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र की पैतृक जमीन पर जबरन रास्ता बनाने का प्रयास

दबंगों का आतंक : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र की पैतृक जमीन पर जबरन रास्ता बनाने का प्रयास

पुलिस पर पक्षपात का आरोप, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

कानपुर। बिल्हौर के बैडी अलीपुर गांव में एक बार फिर दबंगई और गुंडागर्दी की तस्वीर सामने आई है, जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मोहन सिंह के पुत्र भगवती सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर उनकी पुस्तैनी जमीन पर जबरन रास्ता बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रार्थी के अनुसार यह जमीन उनके सहन क्षेत्र में आती है, जिस पर किसी भी तरह का रास्ता अंकित नहीं है।पहले भी हो चुकी है जांच – नहीं मिला रास्ते का प्रमाण इस प्रकरण में जिलाधिकारी स्तर पर पहले भी दो शिकायतों पर जांच कराई गई थी। एसडीएम बिल्हौर द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा गया कि नक्शे में कोई रास्ता दर्ज नहीं है, मामला पूर्णतः आबादी क्षेत्र का है तथा इस पर तहसील से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती, आवश्यक होने पर पक्ष सिविल न्यायालय जाए।दबंगों की दोबारा चढ़ाई, महिलाओं को आगे कर झूठे आरोप की साजिश!भगवती सिंह का आरोप है कि 7 नवंबर 2025 को विपक्षी पक्ष के श्री कृष्णा शुक्ला, सूरज शुक्ला, रामचंद्र यादव व चरन सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ उनकी जमीन पर चढ़ आए और ट्रैक्टर निकालकर जबरन रास्ता बनाने का प्रयास किया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने महिलाओं को आगे कर झूठे छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने की तैयारी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थिति को शांत कराया।पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, एसडीएम के आदेश को मानने से इनकार!प्रार्थी ने बताया कि 7 नवंबर को दिए प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि 26 नवंबर को पुलिस स्वयं विपक्षी पक्ष के दबाव में मौके पर पहुंची और जबरन रास्ता देने का दबाव बनाया। जब प्रार्थी ने एसडीएम की रिपोर्ट का हवाला दिया तो पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से कहा कि वे “किसी का आदेश नहीं मानेंगे” और फोर्स लाकर रास्ता बनवा देंगे।जिलाधिकारी से न्याय की अपील स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य भगवती सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत कर दबंगों और पुलिस की कथित मिलीभगत की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने और उनकी पुस्तैनी भूमि पर जबरन अवैध रास्ता निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp