BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

तलवार से केक काटते महापौर के पुत्र का वीडियो वायरल!

कानपुर नगर ,शहर की जनता गंदगी के बीच जीवन यापन कर रही है बल्कि अराजकता बढ़ती जा रही है,नगर निगम विभाग द्वारा IGRS मुख्यमंत्री पोर्टल को अनदेखा किया जा रहा है!

जलवा है,इधर महापौर पुत्र बंटी पांडेय तलवार से केक काट कर उत्सव मना रहे हैं,किसी ने सही कहा कि तलवार सत्ता के हाथ में हो तो अपराध भी उत्सव बन जाता है! तलवार से केक काटते महापौर पुत्र का वीडियो वायरल, लेकिन कानून और प्रशासन मौन!

Screenshot 20260210 200459 1

शहर में सत्ता के रुतबे का नया नजारा सामने आया है। शहर की महापौर, जिन्हें जनता “अम्मा” के नाम से जानती है, उनके पुत्र बंटी पांडेय का जन्मदिन राजशाही अंदाज में मनाया गया!

भक्तों की वाहवाही, शाही ठाठ और तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बंटी भईया हैं, जलवा क़ायम है,… कोई क्या कह सकता है?यही संदेश पूरे शहर में गूंज रहा है। तलवार हो या कोई अन्य हथियार,,आम नागरिक अगर ऐसा करता तो शायद अब तक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका होता और पुलिस की सख्त कार्रवाई सामने होती। लेकिन सत्ता से जुड़े नामों के सामने कानून क्यों मौन हो जाता है?

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp