शिरडी की शिव महापुराण कथा देश में सबसे बड़ी होगी मा.खा.डॉ. सुजय दादा विखे पा. इनका विश्वास
बिंदास बोल राजमोहंमद शेख अहमदनगर ब्यूरो प्रमुख।
अहमदनगर। अहिल्यानगर जिले मे १२ ऑक्टोबर से १६ ऑक्टोबर तक होने वाला शिव महापुराण कथा देश मे सबसे बडी और भव्य दिव्य होने का विश्वास मा.खा.डॉ. सुजय दादा विखे पाटील ने व्यक्त किया । इस कथा का आयोजन जन सेवा फाउंडेशन की ओर से किया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध प्रवचनकार प्रदीप मिश्रा महाराज ये ५ दिन भक्तों को आध्यात्मिक प्रवचन से मार्गदर्शन करेंगे। इस कथा की जगह शिर्डी के करीब अस्तगांव गांव माथा परिसर होगा। इसकी जोरों शोर से तैयारी शुरू है।यहां भक्तों को बैठने के लिए भव्य दिव्य मंडप उभर गया है। पानी की बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई है। पार्किंग और अन्य सेवा जन सेवा फाउंडेशन के तरफ से की गई है। इस कथा का आकर्षण याने बारा ज्योतिर्लिंग और चारधाम दर्शन का भव्य दिव्य देखावा यहां दिखाया जाएगा। देश के विविध राज्यों से आने वाले भक्तों के लिए एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव रहेगा ऐसा मा.खा.डॉ. सुजय दादा विखे पाटील इन्होने कहा । ११ अक्टूबर के दिन प्रदीप मिश्रा महाराज इनका शिर्डी में आगमन होगा । शिर्डी और राहाता शहर में उनके स्वागत के लिए भव्य जुलूस निकाला जायेगा।उसके बाद लोनी में डॉ.विखे पाटिल इनके निवास स्थान पर रुकेंगे। १२ से १६ ऑक्टोबर के दरमियान रोजाना दोपहर एक से चार बजे तक कथा सुनाई जायेगी। महाराष्ट्र में प्रदीप मिश्रा महाराज की कथा विशेष मानी जाएगी। क्योंकि बरसात के कारण रद्द हुए उनके पुनर्र नियोजित तीन कथाओं के कार्यक्रम में से यह होने वाली पहली कथा महाराष्ट्र में होने जा रही है। प्रदीप मिश्रा महाराज के हर एक प्रवचन कार्यक्रम में तीन से चार लाख भक्त उपस्थित होते हैं। इसी कारण शिरडी परिसर में भी लाखों भक्तों का महासागर होने की संभावना है।
डॉक्टर सुजय दादा विखे पाटिल ने जानकारी देते हुए कहा की शिर्डी परिसर के अस्तगांव माथा पर होने वाली यह कथा कार्यक्रम यह धार्मिक कार्यक्रमही नहीं । ये आध्यात्मिक और एकता का महाउत्सव है।भक्तों के लिए एक विस्मरनिय आध्यात्मिक पर्व होगा। देश की सबसे बड़ी शिव महापुराण कथा होने का विश्वास डॉक्टर सुजय दादा विखे पाटिल उन्होंने बताया। इस शिव महापुराण कथा के माध्यम से शिर्डी और अहल्यानगर जिला फिर एक बार भक्ति श्रद्धा और आध्यात्मिकता से उजागर होगा।
