आपस में 50 लाख का झोल करने पर ड्रग्स माफिया ने किया अपहरण। 14 आरोपी और 5 वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में आरोप पत्र दायर।
मुंबई,31-3-25 को शिकायतकर्ता शब्बीर सिद्दीकी के एक दोस्त साजिद इलेक्ट्रिकवाला को सरवर खान ने ड्रग्स सेटअप स्थापित करके उसे एमडी बनाने के लिए 50 लाख रुपए दिए थे, साजिद ने सरवर को ना ही एमडी और ना ही पैसे लौटाए। 16-6-25 को सरवर खान, यूनिस थावरपील और अज्ञात व्यक्ति ने शिकायतकर्ता और साजिद इलेक्ट्रिकवाला को होटल अलीबाबा, अंधेरी पश्चिम, मुंबई से अगवा कर उन्हें नेरल के एक कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की ।14-6-2025 को लगभग 2:30 बजे शिकायतकर्ता उक्त कमरे की पिछली खिड़की से भाग निकला जहां उसे रखा गया था और उसने खुद को मुक्त कर दिया हालांकि उन्होंने पैसे वसूलने के लिए साजिद को मारने की इरादे से उसे बंद किया था शिकायतकर्ता कि शिकायत पर ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने विभिन्न धाराएं लगाकर मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर उक्त मामले को आगे की जांच के लिए अपराध शाखा, मुंबई को स्थानांतरित कर दिया। अपराध शाखा, मुंबई में धारा 54/2025 कि तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त अपराध कि जांच के दौरान कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पाया गया कि मोहम्मद तौसीफ उर्फ तौसीफ मंचाडी नामक आरोपी आपराधिक गिरोह का मुखिया है उक्त अपराध की गहन जांच के बाद 14 आरोपियों के साथ 5 वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया उनके खिलाफ सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 55 विशेष मौका कोर्ट, सत्र न्यायालय, मुंबई के समक्ष धारा 111 155 (२) 140 140 (१) 140(२) 100 और 90(२) 190(४) 61(२) आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत 9-10-2025 को आरोप पत्र दायर किया गया है।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई

