BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

विवाह के बाद युवती ने लगाये ससुराल पक्ष पर गंभीर और अमानवीय कृत्य के आरोप

Screenshot 2026 04 01 13 37 34 40 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। शहर के सिविल लाइंस स्थित महिला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रतिष्ठित परिवार में विवाह के बाद एक युवती ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर और अमानवीय आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता के अनुसार, शादी के महज दो दिन बाद ही उसके साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि आधी रात में उसे जबरन तांत्रिक क्रियाओं में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान उसे निर्वस्त्र कर उसके शरीर पर राख लगाई जाती थी और अंधविश्वास से जुड़ी रस्में कराई जाती थीं। पीड़िता का कहना है कि यह प्रक्रिया केवल एक बार नहीं, बल्कि हर महीने दोहराई जाती थी।युवती ने बताया कि सामाजिक दबाव और पारिवारिक प्रतिष्ठा के कारण वह लंबे समय तक इस उत्पीड़न को सहती रही, लेकिन जब हालात असहनीय हो गए तो वह अपने मायके लौट आई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।अंततः पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और समाज में अंधविश्वास व महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Gridart 20260322 194057900

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp