7.01 करोड़ रुपए की 523 ग्राम कोकिन 211 ग्राम एमडी और अन्य मादक पदार्थ जब्त,1 नाइजीरियाई नागरिक सहित 9 ड्रग तस्कर गिरफ्तार ।
मुंबई, एंटी नारकोटिक्स सेल ने 11 अगस्त 2025 को वाकोला, सांताक्रुज ईस्ट से अवैध रूप में कोकिन बेंच रहे 1 नाइजीरियाई नागरिक के कब्जे से लगभग 5.23 करोड रुपए मुल्य कि 523 ग्राम कोकिन जब्त की गई।
उसके अलावा 5465000 रुपए की 211 ग्राम एमडी पांच व्यक्तियों के कब्जे से जप्त की गई जो कुर्ला,सीएसटी, मझगांव, घोड़ापदेव,बोराई मुंबई के इलाकों से अवैध रूप में एमडी बेच रहे थे उन पांच ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया ।
साथ ही एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर इकाई द्वारा 24-9-2025 को दर्ज अपराध की आगे की जांच में उत्तर प्रदेश से मादक पदार्थो कि तस्करी में शामिल अंतर-राज्यिय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनके पास से 1.24 करोड रुपए की 24,900 नाइट्रोजेपाम टैबलेट जब्त की गई है इस अपराध में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 1.35करोड़ की 28,360 गोलिया जप्त की गई है।
इस प्रकार एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा चलाए गए कुल 6 ऑपरेशन में कुल 523 ग्राम कोकिन 211 ग्राम एमडी 24,900 नाइट्रोजेपाम टैबलेट और कुल 9 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई ।



