BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

पेयजल समस्या समाप्त समरसेबिल व पानी टंकी का हुआ उद्घाटन

Img 20260506 wa0000

कानपुर। छावनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 80, बाबू पुरवा कॉलोनी, कय्यूम चट्टा पशीयाना में पिछले लगभग 10 वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे लगभग 200 परिवार अत्यंत कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार वर्ष 2017 में कांग्रेस पार्टी तथा वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी के विधायक के कार्यकाल में इस मूलभूत समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका, जिससे जनता में निराशा का वातावरण था।जैसे ही यह विषय हमारे संज्ञान में आया, बिना किसी भेदभाव के तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थानों पर सबमर्सिबल पंप एवं पानी की टंकियों की व्यवस्था कराई गई। आज इन व्यवस्थाओं के माध्यम से क्षेत्र के सभी परिवारों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हो रहा है।इस कार्य से प्रसन्न होकर क्षेत्रीय जनता ने हृदय से आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्य होते रहेंगे।हमने अपने वक्तव में जनता को बोला कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का कोई भी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। इसी क्रम में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं निःशुल्क योजनाओं का लाभ भी प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा है, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को पक्के मकान उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार निःशुल्क राशन वितरण योजना से खाद्य सुरक्षा हर घर जल योजना के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण हम निरंतर प्रयासरत हैं कि इन सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो।जैसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकास की धारा निरंतर प्रवाहित हो रही है, उसी भावना के साथ हम भी अपने क्षेत्र में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp