डीसीपी दक्षिण ने चौकी के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन

कानपुर। जूही थाना क्षेत्र स्थित परम पुरवा चौकी का करीब 35 वर्ष बाद कराए गए जीर्णोद्धार के उपरांत आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने फीता काटकर नव-निर्मित चौकी का लोकार्पण किया और क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।लंबे समय से जर्जर स्थिति में खड़ी इस चौकी के नवीनीकरण के बाद अब यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण तैयार किया गया है। उद्घाटन के दौरान डीसीपी दक्षिण ने कहा कि चौकी के सुदृढ़ होने से न केवल पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को भी त्वरित और बेहतर सुरक्षा सेवाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में एडीसीपी दक्षिण योगेश कुमार, एसीपी दिलीप कुमार सिंह, जूही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय पार्षद विद्या वर्मा और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी इस अवसर के साक्षी बने।स्थानीय लोगों ने चौकी के जीर्णोद्धार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा पुलिस की पहुंच आम जन तक और बेहतर तरीके से हो सकेगी।उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता से संवाद भी किया और उन्हें सुरक्षा संबंधी जागरूकता के प्रति प्रेरित किया। साथ ही आश्वासन दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बिंंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट


