BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरचिकित्सा

अभिनव हॉस्पिटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Img 20260412 wa0001

कानपुर । थाना चकेरी क्षेत्र स्थित अभिनव हॉस्पिटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, महिला को मामूली पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल द्वारा गलत दवा देने के कारण महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना शाम करीब पांच बजे पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और किसी तरह परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अस्पताल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। मृतक महिला का नाम सुनैना वर्मा बताया जा रहा है

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Gridart 20260412 225731736
Inshot 20260403 133605204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp