गंगानगर सहकारी आवास समिति लिमिटेड ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की135वीं जन्म उत्सव मनाया
कानपुर। गंगानगर सहकारी आवास समिति लिमिटेड, नवाबगंज, में स्थापित भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष समिति परिसर के निवासियों द्वारा आज दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को प्रातः काल 09:30 बजे से बाबा साहेब डा अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती बडे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समिति परिवार के प्रबुद्ध जनों में से डॅा कमल कुमार गुप्ता, एस.के. वर्मा, डॉ. वी. एन. बडोनी, दद्दन मिश्रा आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये, जिससे समिति परिवार लाभान्वित हुआ। कार्यक्रम के पश्चात समिति सभापति श्रीमती विकास राजपूत के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। सचिव दीपांशु श्रीवास्तव व समिति संरक्षक नरेंद्र देव के साथ-साथ टी.एन. त्रिवेदी, आर. एन. दुबे, जी.सी. श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


