अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते पत्नी का मर्डर, पति को तलासरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पालघर,संदीप को 30 से 35 वर्ष की आयु महिला का शव, मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग रोड के पूर्व में मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस राजमार्ग रोड पर दिखा,जिसकी जानकारी उसने तलासरी पुलिस स्टेशन पालघर को दी । पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया।

पालघर के तलासरी पुलिस स्टेशन ने अज्ञात मृतक महिला की पहचान करने और अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर विभिन्न मीडिया के माध्यम से अपराध में मृत महिला की तस्वीरें प्रकाशित कीं और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मृतक के बारे में जानकारी निकालकर उसके रिश्तेदारों की तलाश की और मृत महिला की पहचान की। यह पुष्टि की गई कि उक्त महिला का नाम अफसाना हसरतुल बबदीन खान उर्फ अफसाना हसरतुल सकारअली मंसूरी, उम्र 25 वर्ष था। मृतक महिला के बारे में आगे की जांच करने पर पता चला कि मृतक महिला का पति सकीरअली मुस्तफाअली मंसूरी, उम्र 43 वर्ष, सूरत निवासी को हिरासत में लेकर जब उससे अपराध के संबंध में गहन पूछताछ की गई तो उसने अनैतिक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में उक्त अपराध करना स्वीकार किया। उसे गिरफ्तार कर अपराध की आगे की जांच तलासरी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्री अजय गोर्ड द्वारा की जा रही है।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल समाचार मुंबई।

