शाम 7 बजे की बड़ी खबरें!
लखनऊ– नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए, चकबस्त जोनल कार्यालय पूरा करने के आदेश, जून अंत तक पूरा करने के सख्त आदेश, चकबस्त परियोजना में डबल शिफ्ट में काम चलेगा।
➡लखनऊ- 8 संरक्षित स्मारकों का संरक्षण कार्य पूरा, यूपी सरकार ने संरक्षण कार्य पूरा कराया, 712.40 लाख रुपये खर्च करके कार्य पूरा, सीतापुर के अलावलपुर शिव मंदिर में कार्य, 93.76 लाख रुपये से संरक्षण कार्य पूरा, फतेहपुर के तुलाराम तालाब और मंदिर का रेस्टोरेशन, 133.83 लाख रुपये से रेस्टोरेशन, मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा पुरास्थल का संरक्षण कार्य पूरा।
➡लखनऊ- सीएम योगी ने प्रभारी मंत्रियों से अपील की, आंधी, आकाशीय बिजली और बारिश से लोग प्रभावित, प्रभावित परिवारों से मिलने के निर्देश, राहत राशि वितरण के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
➡लखनऊ- यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा आवेदन की तारीख बढ़ी, 17 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन होंगे, छात्रहित में लिया गया फैसला, 4 लाख से ज्यादा आवेदन पहुंचे, 2.71 लाख सीटों के मुकाबले रिकॉर्ड आवेदन।
➡लखनऊ- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने VIP काफिला छोड़ा, ई-रिक्शे से उद्यान निदेशालय पहुंचे, ईंधन बचत के चलते ई-रिक्शा का उपयोग, पीएम मोदी के आह्वान को बताया प्रेरणा।
➡लखनऊ- गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, युवती की आत्महत्या मामले में कार्रवाई, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप।
➡लखनऊ- अखिलेश के आवास पर आजम खां का परिवार पहुंचा, शोक प्रकट करने पहुंचे परिवार के सदस्य, तंजीम फातिमा और अदीब आजम मौजूद।
➡लखनऊ- मां और होमगार्ड बेटी बनी बेटे की दुश्मन, उत्तम कुमार पर घर पहुंचकर हमला, आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंका, जमीन और नौकरी विवाद का मामला, इटौंजा थाना क्षेत्र।
➡लखनऊ- फर्जी बैनामा कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से जमीन की रजिस्ट्री कराई, हरदोई से आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज थाने में केस दर्ज।
➡लखनऊ- 15 से 22 मई तक मेगा बिजली शिविर लगेंगे, उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान होगा, नए कनेक्शन, बिल सुधार और मीटर बदलने की सुविधा, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कैंप चलेंगे।
➡बहराइच- ADG ने भारत नेपाल सीमा का दौरा किया, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
➡आगरा- नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए कमेटी बनी, रिपोर्ट के आधार पर होगा मूल्यांकन।
➡अलीगढ़- जनप्रतिनिधि पीएम की अपील से प्रेरित, सांसद रोडवेज बस से कार्यालय पहुंचे, पेट्रोल-डीजल बचत की पहल शुरू।
➡दिल्ली- सरकारी दफ्तरों में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे लागू, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 20% ईंधन कटौती का निर्णय, सीएम काफिले में सिर्फ 4 गाड़ियां।
➡आगरा- नदी पर पुल की मांग को लेकर धरना जारी, ग्रामीण 3 दिन से धरने पर बैठे, अंडरपास और सड़क निर्माण की मांग।
➡आगरा- पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान, गोवंश सरकार की प्राथमिकता, गोबर गैस और बायोगैस को बढ़ावा, भूसा बैंक बनाने की घोषणा।
➡महराजगंज- धर्मशाला में परिचय पूछने पर विवाद, युवक की घेराबंदी कर पिटाई, बीच बचाव करने वालों पर भी हमला।
➡कानपुर- पुलिस को 945 टैबलेट मिले, विवेचकों को डिजिटल जांच में मदद मिलेगी।
➡जौनपुर- मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, सपा पर निशाना साधा, BSP नेताओं के सपा में जाने पर टिप्पणी।
➡कानपुर देहात- संदिग्ध मांस को लेकर हंगामा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस जांच में जुटी।
➡सहारनपुर- मस्जिद के मुतवल्ली की संदिग्ध मौत, मस्जिद में शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच जारी।
➡रायबरेली- कुएं में बुजुर्ग का शव मिला, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी।
➡दिल्ली- यूपी को ‘एग्जेम्पलर अवार्ड’ मिला, इन्वेस्ट यूपी को सम्मान, शशांक चौधरी को अवार्ड दिया गया।
➡दिल्ली- सीएम योगी भाजपा मुख्यालय से रवाना, नितिन नवीन से करीब 1 घंटे मुलाकात, हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना।
बिंदास बोल संवाददाता कानपुर।

